शाहरुख खान ने 2001 में इतने करोड़ का खरीदा था ‘मन्नत’, अब इतनी है कीमत
Wednesday, Jan 02, 2019-05:56 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई। असल जिन्दगी में शाहरुख ने बहुत परेशानियों का सामना किया। लेकिन उनको बॉलीवुड का किंग कहा जाता है।
जहां शाहरुख के पास शुरुआत में रहने के लिए घर तक नहीं था औज वह 200 करोड़ से भी ज्यादा कीमत वाले बंगले में रहते हैं। उनका बंगला 6000 स्क्वायर फीट में फैला है, जिसका नाम उन्होंने ‘मन्नत’ रखा है।
खबरों के मुताबिक शाहरुख ने मुंबई स्थित अपना बंगला मन्नत 2001 में 13.32 करोड़ में लीज पर खरीदा था। इससे पहले शाहरुख खान मुंबई में रेंट पर रहते थे। शाहरुख ने 2446 वर्ग फीट जगह 2001 में खरीदी थी। उस समय वे 2325 रुपए प्रतिवर्ष मिनिमल रेंट चुकाते थे। तब इसे विला विएना कहा जाता था।
मन्नत के बाहर फैंस करवाते हैं फोटोग्राफी
बता दें कि शाहरुख का बंगला मुंबई में काफी मशहूर है। उनके फैंस इसके आगे खड़े होकर फोटोग्राफी करते हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर इस बंगले के आगे उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा होती है। अक्सर शाहरुख अपने फैंस को मिलने के लिए मन्नत की बालकनी में आकर मिलते हैं। फैंस में किंग खान को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है।