अर्थी को दिया कंधा, दिल पर पत्थर रख दी मुखाग्नि.. Shailesh Lodha ने शेयर किया पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो, भड़के यूजर्स

Monday, Sep 02, 2024-11:11 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर, राइटर और कवि शैलेश लोढ़ा के पिता का दो दिन पहले निधन हो गया था। पिता को खोने से एक्टर बुरी तरह टूट गए थे। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने पिता की याद में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बापू की उनकी अंतिम यात्रा का पूरा वीडियो भी शेयर किया। एक्टर द्वारा शेयर किए इस वीडियो को देख कई यूजर्स बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लग गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

शैलेश लोढ़ा ने इंस्टाग्राम पर पिता की अंतिम जर्नी का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''जिन के कांधो पर बैठ दुनिया देखी, आज मेरे कंधे पर बैठ दुनिया से चले गए। मैं जानता हूँ पापा, आप ऊपर भी सिर्फ मुस्कराहट बाँट रहे होंगे....''

PunjabKesari


इस वीडियो में एक्टर अपने पिता की मृत्यु को बाद अंतिम रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। कभी वह अपने पिता की अर्थी को कंधे पर उठाए तो कभी उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो सफेद कुर्ता पायजामा के साथ संतरी रंग की पगड़ी बांधे बेहद गमगीन और दिल से टूटे हुए दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

एक्टर ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए और उन्हें ट्रोल करने लग गए। लोगों के आपत्ति जताने के बाद शैलेश ने अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया।

 

बता दें कि दो दिन पहले शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्टर ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘जो भी हूं..आप की परछाई हूं..आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी ज़िन्दगी में अंधेरा हो गया..पापा ने देह त्याग दी..आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता…..एक बार फिर से कह दीजिये ना…बबलू।’


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News