करिश्मा कपूर के एक्स पति के निधन से सदमे में शालिनी पासी का लगा गहरा सदमा, बोलीं- ‘एक पल में सब कुछ खत्म’
Friday, Jun 13, 2025-03:38 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही करीना, सैफ, मलाइका और अमृता देर रात ही करिश्मा कपूर के घर पहुंचे थे। वहीं, अब संजय के देहांत की खबर से उनकी दोस्त और ‘फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ फेम शालिनी पासी को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अपना दुख व्यक्त किया।
मीडिया से बातचीत में शालिनी पासी ने संजय कपूर की अचानक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- ‘संजय की मौत की खबर दुखद और चौंकाने वाली है। ये हमें हमारे जीवन की तुच्छता और हर उस चीज को फील कराती है जिसे हम इतनी गंभीरता से लेते हैं, एक पल में सब कुछ खत्म हो जाता है।’
शालिनी पासी ने बताया कि संजय का परिवार और हमारा परिवार करीबी दोस्त हैं… जब मेरी शादी हुई थी, तब से मैं उन्हें और उनकी फैमिली को जानती हूं। वो ऐसे शख्स थे, जो फुल ऑफ लाइफ थे। वो जो कुछ भी करते थे, उसे लेकर एक्साइटेड रहते थे। चाहे वो उनका बिजनेस हो या पोलो खेलना… वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें बहुत से लोग रोल मॉडल के तौर पर देखते थे।’
बता दें, करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में मौत हो गई। 12 जून को इंग्लैंड में दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि संजय इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। वह अचानक से नीचे गिरे और फिर उनको अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।