बेटी सोनाक्षी की मुस्लिम एक्टर संग शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रिएक्ट, कहा- मैं चट्टान की तरह उनके साथ हूं

Friday, Mar 27, 2026-02:11 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। उस वक्त लोगों ने एक्ट्रेस को मुस्लिम एक्टर संग शादी को लेकर खूब ट्रोल किया था और अफवाहें उड़ीं थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं हैं। वहीं, अब साल बाद शत्रुघ्न ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी पर रिएक्ट किया है।


हाल ही में एक बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहाज “जी, हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की जो शादी हुई है, मेड फोर ईच अदर लगते हैं दोनों। जहीर उनके पति हैं। सबसे जरूरी और बड़ी बात यह है कि हमने जो कुछ भी किया है वो गैर-कानूनी नहीं है। संविधान के खिलाफ नहीं किया है। बच्चे जवान है.एडल्ट है। अगर वो खुश हैं। मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। हमें बच्चों का साथ देना चाहिए। मैं खुले दिल से चट्टान की तरह उनके साथ हूं।

इससे पहले, सोनाक्षी सिन्हा की शादी के तुरंत बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने  कहा था कि अगर वे अपनी बेटी और उसके फैसलों का समर्थन नहीं करेंगे तो कौन करेगा? उन्होंने अपनी मर्जी और हमारे आशीर्वाद से शादी की है। इसलिए मैं इसका स्वागत करता हूं. अगर मैं अपनी बेटी के साथ नहीं खड़ा रहूंगा तो कौन रहेगा… मेरी पत्नी पूनम सिन्हा और मैंने मिलकर उसकी शादी का जश्न मनाया। यह उनकी खुशी की बात है।” 

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने डेटिंग के 7 साल बाद शादी रचाई थी। दोनों ने 23 जून 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी के बीच रजिस्टर मैरिज की थी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News