पूजा मिश्रा के आरोपों पर आया शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव का रिएक्शन, कहा- महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, उसे डॉक्टर की जरूरत

Friday, May 06, 2022-10:26 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 5' में नजर आईं पूजा मिश्रा ने बीते दिनों दिग्गज एक्टर व पॉलिटिशन शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। पूजा ने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा पर उनका करियर बर्बाद करने और सेक्स स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था, 'मेरी वर्जिनिटी को बेचकर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को स्टार बना दिया।' अब इन संगीन आरोपों पर शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

PunjabKesari

 

 

पूजा मिश्रा के आरोपों पर लव सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, 'उस महिला को प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत है। एक परिवार के ऊपर ऐसे आरोप लगाना यह साबित करता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मैं सामान्य तौर पर इंटरनेट पर पब्लिश हुए ऐसे कूड़े पर रिऐक्शन नहीं देता, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी खबर लगाने वाले एडिटर गैरजिम्मेदार हैं।' 

 

एक अन्य ट्वीट में लव सिन्हा ने लिखा, 'आखिर ऐसी स्टोरी को अप्रूव करने वाले को समझना चाहिए कि ऐसे आरोपों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है क्योंकि यह स्टोरी बिल्कुल झूठी और घृणित है।' 

PunjabKesari


बता दें, बीते दिन पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी फैमिली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उनके साथ 'सेक्स स्कैम' किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिन्हा फैमिली उन्हें बेहोश करके सेक्स ट्रेड करती थी और उनकी वर्जिनिटी को बेचकर सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया है। 

PunjabKesari


पूजा मिश्रा ने दावा किया कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पिता के बहुत अच्छे दोस्त थे।  शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के कारण उनके हाथ से 35 से ज्यादा फिल्में निकल गईं। 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News