चेहरे पर मायूसी और आंखों...मुहंबोली बहन शेफाली के निधन की खबर मिलते ही हाॅस्पिटल दौड़े चले आए हिंदुस्तानी भाऊ

Saturday, Jun 28, 2025-02:05 PM (IST)

मुंबई: 27 जून की रात बाॅलीवुड इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आई। इंडस्ट्री की 'कांटा गर्ल' यानि शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। हज 42 साल की उम्र में उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कल रात शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसकी वजह से उनका निधन हुआ है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। शेफाली के पति एक्टर पराग त्यागी उनकी मौत से बिखर चुके हैं और एक्ट्रेस की मां सुनीता जरीवाला का भी रोते हुए वीडियो इंटनरेट पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

शेफाली की मौत से परिवार ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के उनको दोस्तों को भी सदमा पहुंचा है। इस बीच शेफाली के राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ रोते बिलखते कूपर हाॅस्पिटल पहुंच गए हैं। हिंदुस्तानी भाऊका अस्पताल से इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के सामने अपने आंसू पर कंट्रोल नहीं कर पाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

 

इस दौरान पैपराजी ने जब उनसे बात करनी चाहिए, तो वो बोल नहीं पाए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ दोनों का रिश्ता बिग बॉस 13 के घर में ही बना था और शो के बाद भी हर साल दोनों राखी साथ में सेलिब्रेट करते थे। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News