दही हांडी उत्सव में 'पंजाब की कैटरीना' शहनाज का दिखा पंजाबी अंदाज, 'हुस्न तेरा तौबा' गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

Wednesday, Aug 28, 2024-11:28 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने अलग ही अंदाज को लेकर  चर्चा में रहती हैं। फैंस के बीच वह पंजाब की कैटरीना के नाम से भी काफी मशहूर हैं। वह जहां भी जाती हैं, अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को दही हांडी उत्सव पंजाबी गाने पर थिरकते देखा गया। उन्होंने विक्की कौशल के गाने हुस्न तेरा तौबा पर खूब ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, शहनाज गिल हाल ही में जन्माष्टमी के बाद होने वाले दही हांडी उत्सव में शामिल हुई थीं, जहां वह रेड सूट में महफिल लूटती नजर आईं और गुथी हुई चोटी से अपने लुक को कंप्लीट किया। वीडियो में देखा जा सकता है शहनज पंजाबी गाना बजते ही झूमने लगती हैं। हुस्न तेरा तौबा तौबा पर वह गजब ठुमके लगाती हैं। शहनाज को नाचता देख उनके फैंस भी झूमते नजर आते हैं और उनके डांस को अपने कैमरों में कैद करते नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है और फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट कर शहनाज की तारीफ भी करते नजर आते हैं।


काम की बात करें तो शहनाज गिल ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आई थीं।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News