Too Hot To Handle: पिंक डिजाइनर साड़ी में शहनाज गिल ने दिखाई हॉट अदाएं, डीप नेक ब्लाउज में साफ दिखे क्लीवेज
Tuesday, Feb 14, 2023-05:44 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मिस गिल ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी तगड़ी पहचान बनाई हैं और अपने लुक, हर अदा से लोगों का दिल जीता है। उनकी हर तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर पंजाब की कैटरीना ने अपना हॉट वीडियो शेयर कर फैंस का चैन छीना है। मिस गिल का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक साड़ी में ग्लैमरस फोटोशूट करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
शहनाज गिल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह पिंक डिजाइनर साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। शहनाज ने पिंक साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है और कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रही हैं। डीप नेक ब्लाउज में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। शहनाज का इतना बोल्ड अंदाज देख फैंस काफी शॉक्ड हैं और कमेंट कर उनके हुस्न की तारीफ भी कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में नजर आएंगी। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी और फैंस को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
