Shekhar Home Trailer: केके मेनन बने देसी शर्लक होम्स, रणवीर शौरी के साथ मिलकर सुलझाएंगे मिस्ट्रीज़
Thursday, Aug 01, 2024-05:19 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार केके मेनन एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं नाम है शेखर होम। हाल ही में इसका दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें एक्टर देसी शर्लक होम्स बने गुत्थी सुलझाते नजर आए। इस सीरीज में रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, और कीर्ती कुल्हारी जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं। ये कलाकार विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो शेखर की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जियो सिनेमा ने शेखर (के के मेनन) की दुनिया की एक दिलचस्प झलक दिखाते हुए ट्रेलर जारी किया। शेखर अपनी बेजोड़ जासूसी प्रतिभा के साथ अपराध और रहस्य के जाल को उजागर करने की कोशिश करेगा।

बता दें, शेखर होम एक ओरिजनल फिक्शनल सीरीज है जो सर आर्थर कॉनन डॉयल के उन साहित्यिक कामों प्रेरित है जो सार्वजनिक डोमेन में हैं। 6 एपिसोड की बनी सीरीज को बीबीसी स्टूडियो प्रोडक्शंस इंडिया ने प्रोड्यूस किया है। रोहन सिप्पी और श्रीजीत मुखर्जी इसके निर्देशक हैं। इसका ट्रेलर दर्शाता है सीरीज में रोमांचक ट्विस्ट और दिलचस्प गुत्थियां होंगी, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगी।
इस सीरीज की कहानी 1990 के दशक की शुरुआत में बंगाल के शांत शहर लोनपुर पर गढ़ी गई है। ये एक ऐसे दौर की कहानी है जब टेक्नोलॉजी के बारे में लोग जानते नहीं थे और ह्यूमन इंटेलिजेंस ही एकमात्र ऐसी चीज थी जिस पर भरोसा किया जा सकता था। के के मेनन ने शेखर होम की मुख्य भूमिका निभाई है। इस किरदार में वो काफी शानदार नजर आ रहे हैं। उन्हें एक सहयोगी की जरूरत होती है जब उनकी मुलाकात जयव्रत साहनी यानी रणवीर शौरी से होती है। दोनों की जोड़ी बन जाती है और ये पूर्वी भारत की मिस्ट्री सॉल्व करने की जर्नी पर निकल पड़ते हैं। यह सीरीज 14 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''काश हमें भी ऐसा..''धुरंधर'' न मिलने पर अक्षय कुमार ने जताया अफसोस, कहा- जब भी रणवीर से मिलता हूं..
