पति का हाथ थाम घर के आंगन में शिबानी दांडेकर ने दिए शानदार पोज, ग्रीन शिमरी ड्रेस ने स्टाइलिश दिखीं ''अख्तर खानदान'' की बहू

Tuesday, Mar 08, 2022-02:41 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद पिछले महीने फरहान अख्तर संग शादी रचाई है। 19 फरवरी को कपल ने अपने खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों परिवार के बीच एक दूसरे का हाथ थामा है। फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद शिबानी अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो शिबानी इस दौरान शिमरी ग्रीन कलर की ड्रेस में स्टनिंग नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ग्रीन और व्हाइट शूज पेयर किए हुए हैं। ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। 

PunjabKesari


एक तस्वीर में वह खड़े होकर स्टाइलिश पोज दे रही हैं तो दूसरी में सोफे पर लेटी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो पति का हाथ थाम घर के आंगन में चलते हुए पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

 

बता दें, शादी के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं थीं। शादी की तस्वीरों को देख फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपनी एक स्लिम फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। शिबानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, ''मैं एक महिला हूं। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। वो टकीला थी।'' 


PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News