पति और बहन संग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी, डिज़ाइनर की दिवंगत मां के प्रति व्यकत की संवेदनाएं
Tuesday, Mar 24, 2026-11:12 AM (IST)
मुंबई. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने मां के निधन के बाद काफी सदमे में हैं। उनकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया, जिसके बाद कई फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे। वहीं, बीती शाम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति और बहन शमिता शेट्टी संग मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची। इस दौरान तीनों व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
बता दें, मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज़ हिंदू श्मशान घाट में किया गया था। इस दौरान इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम विदाई दी।
मनीष का इमोशनल पोस्ट
अंतिम संस्कार के बाद मनीष मल्होत्रा ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Love and Miss you Forever।”
इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं थीं।
