नवमी पर शिल्पा ने की कन्या पूजा,नन्हीं देवियों को अपने हाथ से खिलाई हल्वा-पूरी

Saturday, Oct 12, 2024-10:22 AM (IST)

मुंबई: 11 अक्टूबर को नवरात्रि  की नवमी मनाई गई। नवमी में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। आम जनता की तरह ही बाॅलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। ऐसे में शिल्पा ने नवमी का त्योहार मनाया।

PunjabKesari

इस खास इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने घर पर कन्या भोज भी करवाया जिसका प्यारा सा वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस सबसे पहले कन्याओं का पैरा छूकर आशीर्वाद लेती दिखी और फिर उन्हें गिफ्ट देती भी नजर आई।

PunjabKesari

उन्होंने एक कन्या को अपने हाथों से हलवा पूरी भी खिलाई इसके अलावा वीडियों में एक्ट्रेस की बेटी की भी झलक नजर आई जो इन कन्याओं के बीच बैठकर ही प्रसाद खा रही है।

PunjabKesari

समीक्षा इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में दिखी। उन्होंने टॉप के साथ धोती पहनी थी जोकि इस लुक में बेहद क्यूट लग रही हैं।वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-'अष्टमी और नवमी..कंजक पूजा..।' शिल्पा का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि शिल्पी शेट्टी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं जहां उनकी हर तस्वीर और वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News