हाथों में हाथ डाल पति राज संग नाइट आउट पर निकलीं शिल्पा शेट्टी, बैकलेस ब्लैक मिडी ड्रेस में काटा बवाल

Wednesday, Apr 01, 2026-01:20 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। कभी वह अपने लुक्स तो कभी काम को लेकर खबरों में रहती हैं। इन सबके बीच हाल ही में उन्हें उनके पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के जुहू इलाके में नाइट आउट के दौरान स्पॉट किया गया, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। अब शिल्पा की नाइट आउट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर की स्टाइलिश मिडी ड्रेस में नजर आईं, जो उनके लुक को बेहद क्लासी और एलिगेंट बना रही है।

PunjabKesari

उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को सिंपल लेकिन आकर्षक रखा। हाथ में रेड कलर का लग्जरी हैंडबैग उनके पूरे लुक में एक खास टच जोड़ है। 50 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लो देखकर फैंस के होश उड़ गए।

PunjabKesari

वहीं, राज कुंद्रा कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जींस और स्नीकर्स पहने, जिसमें उनका अंदाज काफी स्मार्ट और कंफर्टेबल लग रहा है। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद शानदार लग रही है और उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक है।

PunjabKesari
नाइट आउट के दौरान दोनों एक लग्जरी रेड कार में नजर आए, जिसने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके स्टाइल और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

शिल्पा और राज अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करते हैं। राज कुंद्रा कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए साथ समय बिताना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि जिंदगी की भागदौड़ में भी पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए, ताकि रिश्ते में दूरी न आए।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News