''The 50'' के विनर बने शिव ठाकरे, फैन को दी सारी प्राइज मनी

Monday, Mar 23, 2026-10:32 AM (IST)

मुंबई. शिव ठाकरे की फैंस के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। उन्होंने एमटीवी रोडीज़ राइजिंग, बिग बॉस मराठी और बिग बॉस 16 जैसे रियलिटी शो के जरिए लोगों के बीच अपनी खासी पहचान बनाई है। वहीं, अब एक बार फिर शिव ठाकरे का नाम चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में पॉपुलर रियलिटी शो The 50 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और इसके साथ लाखों की प्राइज मनी भी जीती है। 

शिव ठाकरे शो 'द फिफ्टी' में कई उतार-चढ़ावों का सामना करते हुए फिनाले एपिसोड तक पहुंचने में कामयाब रहे और शो की ट्रॉफी अपने नाम की। The 50 के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे का मुकाबला मिस्टर फैसु, काका जी, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ के साथ था और सबको कड़ी टक्कर देकर वह शो के विजेता बने।


शो जीतने पर शिव ठाकरे को जो 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती वो उन्होंने खुद के पास नहीं रखी। बल्कि उसे बाद में अपने एक फैन को दे दिया और सबका दिल जीत लिया।
बता दें, रियलिटी शो 'द फिफ्टी' 1 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स ने लायन पैलेस में एंट्री ली थी। सेमी-फाइनल एपिसोड का टास्क रजत दलाल, प्रिंस नरूला, शिव, फैसु, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, नेहा चुडासमा, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, काका और कृष्णा के बीच हुआ था। प्रिंस ने फिनाले का टिकट जीता, जिसे उन्होंने शिव को दे दिया, जिससे शिव फाइनलिस्ट बन गए।

बता दें, शिव ठाकरे 'द फिफ्टी' से पहले बिग बॉस मराठी 2 के विनर रह चुके हैं। वहीं, वह बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप भी रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News