नोज पिन, हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा....साउथ इंडियन ब्राइड बनीं शिवांगी जोशी,सिल्क की साड़ी में लगी बला की खूबसूरत

Wednesday, Jul 02, 2025-02:38 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शिवांगी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह साउथ इंडियन ब्राइड बनी नजर आ रही हैं। दरअसल, बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन शुरू हो चुका है।

PunjabKesari

शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। शो में शिवांगी एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उसी शो की हैं।

PunjabKesari

 उन्होंने रेड कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका,मोज पिन, कड़े और हार शिवांगी के लुक को चार -चांद लगा रहे हैं। शिवांगी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ओ रे पिया। इसके साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की।उनकी फोटोज से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।

PunjabKesari

शो की बात करें तो बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन की बात करें तो शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री पहले दिन से ही फैंस को भा गई है। 

 

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News