एक्ट्रेसेज को गलत एंगल से क्लिक की बात पर सप्तमी गौड़ा के समर्थन में आए शिवराजकुमार, कहा-''स्टार्स कोई वस्तु नहीं...''

Friday, Mar 06, 2026-11:10 AM (IST)

मुंबई. कन्नड़ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा उस वक्त काफी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि कैसे एक्ट्रेसेज को गलत एंगल से क्लिक किया जाता है। वहीं, अब काफी दिन बीत जाने के बाद कन्नड़ एक्टर शिव राजकुार और एक्ट्रेस निवेदिता शिवराजकुमार, सप्तमी के समर्थन में आए हैं।

 

शिव राजकुमार ने एक्ट्रेसेज को गलत एंगल से क्लिक करने 'दुर्भाग्य' बताया और कहा कि ये बेहद शर्मनाक है कि आज के दौर में भी यह बताना पड़ रहा है कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा- “#स्टार्स कोई वस्तु नहीं।” आज के दौर में भी हमें महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा जाना हमारा दुर्भाग्य है। कृपया विवेक के साथ काम करें। महिलाओं और एक्ट्रेसेस का अपमान न करें।”

 

उनकी बेटी निवेदिता ने भी समर्थन करते हुए लिखा- 'चाहे उनका पेशा कुछ भी हो, किसी भी महिला को सिर्फ उनके शरीर तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। जिस तरह से महिलाओं को फिल्माया जाता है, उनकी तस्वीरें ली जाती हैं, उनके बारे में बात की जाती है और उन्हें प्रसारित किया जाता है, वह हमारे समाज की पहचान को दर्शाता है, और यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह उस स्टैंडर्ड को बनाए रखे।'

क्या बोली थीं सप्तमी गौड़ा
सप्तमी गौड़ा ने अनावश्यक जूम-इन तस्वीरों से एक्ट्रेसेस के काम के बजाए उनके शरीर पर ध्यान केंद्रित करवाने पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा था- 'इंडस्ट्री में महिला होने के नाते, हम बार-बार आने वाली समस्या के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में हमारे काम की जगह हमारे शरीर पर फोकस किया जाता है। कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया यह व्यवहार अपमानजनक और अस्वीकार्य है। हम यहां अपने काम के लिए हैं। हम यहां अपने सिनेमा के लिए हैं। हम जानबूझकर जूम-इन करने और अनुचित एंगल की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।'

 
काम की बात करें तो सप्तमी गौड़ा जल्द ही द राइज ऑफ अशोका में नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें 2025 में थम्मुडु और शोधा में देखा गया था।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News