टीवी की ''प्रीता'' ने पहली बार फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, नो मेकअप लुक में दिखा चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो

Saturday, Sep 28, 2024-05:29 PM (IST)


मुंबई: टीवी की 'प्रीता' यानि श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजायॅ कर रही हैं। श्रद्धा और उनके पति राहुल नागल जल्द ही अपन् पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस बीच एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर शेयर की। ये पहला मौका है जब श्रद्धा यूं अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

 

PunjabKesari

'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस ने नो-मेकअप लुक में मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीर में श्रद्धा मैरून कलर के एथलीजर में नजर आ रही हैं और फर्श पर आराम से बैठकर अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती हुई दिख रही हैं। तस्वीर का मेन अट्रैक्शन उनका फुली ग्रोन बेबी बंप था। उन्होंने अपने बालों को एक तरफ खुला रखा था और अपने हाथ पर एक सुंदर गोल्डन बैंड सजाया हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल ने यूनिक तरीके अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने अपने आईडी हैंडल पर  सी बीच से एक ड्रीमी वीडियो शेयर किया था। वीडियो में समुद्र तट पर एक आइना रखा हुआ था। उस शीशे से श्रद्धा और उनके पति राहुल की बीच पर डांस करने की झलक मिली थी। वीडियो में श्रद्धा ने ब्लू और पिंक कलर का कंफर्टेबल मैटरनिटी गाउन पहना हुआ था। दूसरी ओर, राहुल ने ब्लू कलर की शर्ट और बेज कलर की पैंट पहनी थी। उन्होंने प्यार से श्रद्धा की तरफ देखा और एक खूबसूरत पल में एक्ट्रेस के साथ डांस किया।वीडियो शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा-'हम एक छोटे से मिरेकल को एक्सपेक्ट कर रहे हैं।'

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आर्या टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'तुम्हारी पाखी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसे कई फेमस टीवी शो किए और 'निशब्द' 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।एक्ट्रेस फिलहाल टीवी के मोस्ट फेमस शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता अरोड़ा' के किरदार में नजर आ रही हैं।

 




 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News