इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, एक्ट्रेस ने हाथ से लेटर लिखकर फैंस को कहा ''Thanks''

Thursday, Jul 16, 2020-04:58 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर छोटा सा पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग बॉलीवुड की बाकी एक्ट्रेसेस से कहीं ज्यादा है। इस बात का सबूत ये है कि हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने भी खास अंदाज में फैंस का धन्यवाद किया है। 

PunjabKesari


श्रद्धा ने तीन भाषाओं- मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से नोट लिखकर फैंस को खास अंदाज में धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे सभी प्यारे, बाबूडी, फैन क्लब, और शुभचिंतक। मैंने सभी वीडियो, एडिट और पोस्ट देखे। मैं प्यार में बहुत अभिभूत हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी बदौलत हूं। मैं आपको खुशी और शांति के साथ-साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देती हूं। कृपया अपना अच्छे से ख्याल रखें, दयालुता फैलाएं और चमकते रहें। शुक्रिया! शुक्रिया! शुक्रिया! 50 मिलियन बार।''


View this post on Instagram

🙏🦋🦄 🌻💫💜

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on

बता दें श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट में 50 मिलियन फॉलोवर्स होने के अलावा ट्विटर पर 17 मिलियन फॉलोवर्स हैं। श्रद्धा के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के भी इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। श्रद्धा दीपिका को पछाड़ते हुए अब इस रेस में दूसरे स्थान पर हैं।

PunjabKesari

 

बता दे प्रियंका के 54.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं वहीं दीपिका के 50.5 मिलियन हैं। श्रद्धा के बाद इस रेस में आलिया भट्ट हैं जिनके 47.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।


Edited By

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News