कानों में झूमके, लंबी चोटी..रेड साड़ी में कतई बवाल लगीं श्रद्धा कपूर, स्त्री 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने अंदाज से जीता सबका दिल

Thursday, Jul 18, 2024-04:47 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. श्रद्धा कपूर और राजकुमार स्टारर 'स्त्री 2' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इसके लॉन्च के लिए फिल्ममेकर्स ने मुंबई में एक इवेंट रखा, जहां फिल्म स्टार्स खूब लाइललाइट बटोरते नजर आए। फिल्म की स्त्री इस दौरान रेड साड़ी पहने ग्लैमरस का तड़का लगाती दिखीं और एक्टर संग खूब पोज देती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान श्रद्धा कपूर गोल्डन किनारी वाली रेड साड़ी में कतई बवाल लगीं। इसके साथ उन्होंने सोने के झूमके, नोज-पिन पहनी और बालों की लंबी चोटी बनाई।

PunjabKesari

उन्होंने अपना मेकअप सिंपल रखा। न्यूड लिपस्टिक और आंखों में काजल लगाए लोगों पर निशाने साधती दिखीं। ओवरऑल लुक में श्रद्धा का स्टाइल देखते ही बना।

PunjabKesari

 
कैमरे के सामने कभी एक्ट्रेस हाथ बनाते तो कभी नमस्ते करते हुए पोज देती दिखीं।

PunjabKesari

 

इसके बाद वह अपने को-स्टार राजकुमार राव संग भी केमिस्ट्री बनाती नजर आईं। फैंस श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 अगले महीने यानी 15 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News