श्रेयस पुराणिक के घर गूंजी किलकारी, तलाक के 6 साल बादशाह ने ईशा रिखी संग रचाई दूसरी शादी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tuesday, Mar 24, 2026-05:11 PM (IST)

मुंबई. फेमस म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। श्रेयस की पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लक्ष्मी बेटी का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में फैंस को दी है। वहीं, सोशल मीडिया फोटोज के मुताबिक, सिंगर बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद हाल ही में ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर ली है। शादी की ये तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

40वें बर्थडे पर कंगना रनौत ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा-ये मेरे लिए एक यादगार जन्मदिन रहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने 23 मार्च को अपना 40वां बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस का यह बर्थडे बेहद खास रहा। अपने 40वें बर्थडे पर कंगना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और अपने जन्मदिन को बेहद खास बनाया। अब कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें जमकर लाइक कर रहे हैं।


 
Good News: म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर नवरात्रि पर आई लक्ष्मी, पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने दिया बेटी को जन्म
 

मनोरंजन जगत में इन दिनों खुशियों की बहार है। जहां बीते दिन फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने अपने पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी। वहीं, अब म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर भी बच्चे की किलकारी गूंजी है। श्रेयस की पत्नी ऐश्वर्या भंडारी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लक्ष्मी बेटी का स्वागत किया है। यह गुड न्यूज कपल ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में फैंस को दी है, जिसके बाद लगातार उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

 


एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का 82 की उम्र में निधन, लंबे समय से पार्किंसंस रोग से थीं पीड़ित
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्ट्रेस वैलेरी पेरिन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वैलेरी के निधन की पुष्टि उनकी दोस्त स्टेसी साउथर ने फेसबुक के जरिए की है। साथ ही उनकी अंतिम इच्छा का भी खुलासा किया।

 
सोनू सूद ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना, कहा-फिल्म देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों के भीतर ही करीब 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता के बीच अब एक्टर सोनू सूद ने भी इसकी जमकर सराहना की है।
 
 
मनीष मल्होत्रा की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची शिल्पा शेट्टी, पति और बहन संग आईं नजर

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने मां के निधन के बाद काफी सदमे में हैं। उनकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च को निधन हो गया, जिसके बाद कई फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे। वहीं, बीती शाम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 


लोकेश कनगराज के घर से मिलीं 10 राइफलें, गलतफहमी के बाद पुलिस ने लौटाईं डमी बंदूकें

साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों एक अनोखी घटना के चलते सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लागू आचार संहिता के बीच पुलिस ने चेन्नई के अशोक नगर इलाके में उनके घर से 10 AK-47 राइफलें जब्त कर लीं। हालांकि, बाद में जांच में अलग ही सच्चाई निकलकर आई, जिसमें पूरे मामले को एक गलतफहमी साबित कर दिया।

 

लंबे समय बाद काम पर लौटे बाबिल खान, शूटिंग के लिए तैयार होते आए नजर, कहा- दोबारा गर्व महसूस कराने का समय..

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे और एक्टर बाबिल खान ने पिछले साल मई में सोशल मीडिया पर काम से ब्रेक लेने का फैसला सुनाकर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने निर्देशक साई राजेश की फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक को छोड़ दिया था। वहीं, अब काफी समय बाद अब बाबिल खान फिर से शूटिंग पर लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर यह अपडेट देकर एक्टर ने अब फिर से फैंस को खुश कर दिया है।
 

जैस्मीन से तलाक के 6 साल बादशाह ने रचाई दूसरी शादी, एक्ट्रेस ईशा रिखी संग लिए सात फेरे

फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया फोटोज के मुताबिक, सिंगर ने तलाक के 6 साल बाद हाल ही में ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर ली है। शादी की ये तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। 
 

फिल्म निर्माता गौतम मेनन को HC से बड़ा झटका, अधूरी फिल्म के लिए व्याज समेत चुकाने होंगे करोड़ों रुपए

फिल्म निर्माता गौतम वासुदेव मेनन को हाल ही में बड़ा कानूनी झटका लगा है। मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को उनकी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी फोटॉन फैक्ट्री की अपील खारिज कर दी। अदालत ने आदेश दिया है कि उन्हें प्रोडक्शन कंपनी आरएस इंफोटेनमेंट को 4.25 करोड़ रुपये के साथ 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लौटाना होगा।
 


अब कोई बिना अनुमति नहीं कर सकता सोनाक्षी की तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल, कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के जरिए सेलेब्स की तस्वीरों, आवाज और वीडियोज के गलत इस्तेमाल के मामले काफी बढ़ गए है। इसी बीच हाई कोर्ट ने ऐसे हनन से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सुरक्षा प्रदान की है। अब कोई भी बिना अनुमति के सोनाक्षी की तस्वीरों, नाम, चेहरा या आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News