धुरंधर में शानदार परफॉर्मेंस के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की रणवीर सिंह की सराहना, कहा- वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है
Thursday, Feb 19, 2026-04:59 PM (IST)
मुंबई. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर को अब तक फैंस का प्यार मिल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स धुरंधर की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह की जमकर सराहना की है। उन्होंने इसे एक सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस बताया।

दरअसल, हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि हाल के समय में उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने तुरंत फिल्म 'धुरंधर' से रणवीर सिंह का नाम लिया।

सिद्धांत ने कहा, "मुझे लगता है धुरंधर से रणवीर सिंह। कितनी सधी हुई और मैच्योर परफॉर्मेंस है। वो गहराई, वो इंटेंसिटी। उस इंसान का हुनर ही यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाता है।"

सेट पर बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सिद्धांत ने रणवीर के अंदाज को किरदार के प्रति खुद को पूरी तरह सौंप देने का एक अनोखा उदाहरण बताया। उन्होंने शेयर किया, “गली बॉय के दौरान, उन्होंने बस खुद को सरेंडर कर दिया था। मुझे लगता है कि खुद को पूरी तरह समर्पित कर देना एक कलाकार की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है और इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं है।”
दुनिया भर से मिल रही तारीफों के बीच अब लोगों की नजरें अब फिर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर टिकी हैं। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनका धमाकेदार अंदाज देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उनकी ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
