Cute Video: छोटे सिद्धू को बिठाने की कोशिश कर रही हैं मां चरणजीत, सिराहने बैठे पापा लड़ा रहे हैं खूब लाड

Monday, Sep 16, 2024-04:40 PM (IST)

मुंबई: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप अब 6 महीने के हो गए हैं। आए दिन दिवंगत पंजाबी सिंगर के पिता बलकौल सिंह और मां चरणकौर अपने छोटे लाडले की तस्वीरें और वीडियों शेयर करते रहते हैं। वहीं अब छोटे  सिद्धू का एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नन्हा सा मूसेवाला निक्कर और शर्ट में बेड पर नजर आ रहा है और एक तरफ से पिता बलकौल सिंह और दूसरी तरफ से मां चरणकौर अपने नन्हे लाडले को लाड लड़ाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

 

इस वीडियो में छोटे से शुभदीप के सिर पर काला कपड़ा बंधा दिख रहा है। ब्लैक एंड वाइट इस वीडियो में मां अपने लाडले के साथ खेल रही हैं और उसे उठाकर बेड पर बिठाने की कोशिश कर रही हैं। मां चरणकौर राजा बेटा को हाथों से सहारा देकर बिठा भी देती हैं, लेकिन फिर वो अगले ही पल लुढ़क जाता है। इसी के साथ पिता बलकौर सिंह सिराहने में बैठे अपने छोटे सिद्धू मूसेवाला को चूमते और उसे प्यार करते दिख रहे हैं। वीडियो को देखकर मूसेवाला के डायहार्ड फैंस अपने चहेते सितारे को भी याद कर रहे हैं। काफी फैन्स इस परिवार के खूबसूरत भविष्य की कामना करते दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MooSe ArMy (@moosa_zone5911_)

 

 

बताते चलें कि मार्च 2024 में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौल सिंह पेरेंट बने हैं। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और लॉरेंस गैंग ने उनकी हत्या कर दी थी। 


गौरतलब है कि लॉरेंस के 6 शूटरों ने 29 मई 2022 की शाम को मानसा जिले के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। उस समय मूसेवाला की उम्र 28 साल थी।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News