''छोटा सिद्धू...'', Sidhu Moosewala के छोटे भाई का वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने खूब जताया प्यार
Sunday, Mar 09, 2025-06:44 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके गाने लोगों के दिलों में अब भी बसे हुए हैं। सिद्धू के फैंस आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। उनके निधन के बाद, उनकी मां चरण कौर ने सरोगेसी के जरिए एक बेटे को जन्म दिया, जिसे फैंस छोटे सिद्धू के नाम से बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। हाल ही में छोटे सिद्धू का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला की तरह ही मान रहे हैं।
ट्रैक्टर पर खेलते दिखे छोटे सिद्धू
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छोटे सिद्धू को ट्रैक्टर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके पिता बलकौर सिंह भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में शुभदीप हंसते और खेलते दिख रहे हैं, जिसे देखकर उनके पिता भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।
फैंस ने दीं प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस ने इसे खूब पसंद किया और प्यार भरे कमेंट्स किए। किसी ने कहा, 'सेम टू सेम सिद्धू जैसा!' तो किसी ने लिखा, 'रब लंबी उम्र दे छोटे सिद्धू को!' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ओए होए, अपना छोटा सिद्धू!' फैंस ने वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर किए।
पहले भी सामने आई थी छोटे सिद्धू की झलक
यह पहली बार नहीं है जब छोटे सिद्धू की झलक सोशल मीडिया पर आई हो। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने खुद अपने छोटे बेटे की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें छोटे सिद्धू उनकी गोद में नजर आए थे। फैंस उस वक्त भी उन्हें देखकर काफी इमोशनल हो गए थे।