नहीं रहे मशहूर एक्टर  क्रिस्टोफरसन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

Monday, Sep 30, 2024-05:10 PM (IST)

लंदन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है।खबर है कि इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहे।  'ए स्टार इज बॉर्न' फेम क्रिस्टोफरसन ने 88 की उम्र में अंतिम सांस ली। सिंगर और एक्टर क्रिस क्रिस्टोफरसन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और इस मुश्किल टाइम में लोगों से प्राइवेसी की मांग भी की है।

PunjabKesari

 

परिवार ने एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट जारी कर उनकी मौत की जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'बहुत भारी मन से हम यह खबर साझा कर रहे हैं कि हमारे पति/पिता/दादा, क्रिस क्रिस्टोफरसन का शनिवार, 28 सितंबर को घर पर शांतिपूर्वक निधन हो गया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kris Kristofferson (@kristofferson)

परिवार ने नोट में आगे लिखा-'हम सभी उनके साथ बिताए समय के लिए बहुत धन्य हैं। इतने सालों तक उन्हें प्यार करने के लिए आपका धन्यवाद, और जब आप इंद्रधनुष देखें, तो जान लें कि वह हम सभी को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। परिवार इस दौरान गोपनीयता की मांग करता है – क्रिस क्रिस्टोफरसन का परिवार।'

 

एक्टर और सिंगर क्रिस क्रिस्टोफरसन के निधन पर उनकी दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर डॉली पार्टन ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। डॉली ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कितना बड़ा नुकसान, कितना महान लेखक, कितना महान अभिनेता, कितना महान मित्र।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dolly Parton (@dollyparton)

 

 बता दें कि क्रिस क्रिस्टोफरसन एक शानदार आवाज के मालिक थे और अपनी आवाज के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते थे। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News