होली खेल रहे नंदलाल. ब्रजवासियों संग बी प्राक ने जमकर खेली होली, खूब उड़ा रंग-गुलाल, सिंगर ने मंदिर में लगाया पोछा

Thursday, Mar 13, 2025-03:19 PM (IST)

मुंबई: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा है। हाल ही में  बी प्राक   ब्रज की होली खेलने पहुंचे और वहीं के रंग में रंग गए। सोशल मीडिया पर ब्रज में होली खेलने के प्यारे वीडियो शेयर किए हैं जो वायरल हो रहे हैं।ब्रज में होली खेलने पहुंचे सिंगर बी प्राक ने चेहरे को साफे से छुपा रखा था और खूब रंग-गुलाल उड़ाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

 

बी प्राक ने ब्रजवासियों के साथ खूब मस्ती की, गाने गाए और नाव की सवारी भी की। ब्रज और बरसाने की होली खेलकर बी प्राक को आनंद ही आनंद आया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

 

एक अन्य वीडियो में बी प्राक सिर से लेकर पांव तक रंग और गुलाल में लिपटे नजर आए। वह साथ चल रहे ब्रजवासियों और बरसाने के लोगों पर खूब रंग बरसा रहे थे। यहां उन्होंने होली पर परफॉर्म भी किया। बी प्राक ने मंदिर में मत्था भी टेका और पोछा भी लगाते नजर आए। फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

 मालूम हो कि ब्रज के मंदिरों होली का त्योहार शुरू हो चुका है। 12 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण को बगीचा में विराजमान कराया गया, और वहां होली खेली गई।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News