सिंगर मंगली ने ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के लिए मांगी माफी, कहा- ''अनजाने में हुई इस गलती के लिए..

Thursday, Mar 19, 2026-03:54 PM (IST)

मुंबई. कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने इस गाने की कड़ी आलोचना की और लिरिक्स पर अश्लीलता का आरोप लगाया। तमाम विवादों के बीच अब ये गाना बैन हो गया है। इसी बीच अब हाल ही में गाने की सिंगर मंगली ने पब्लिकली माफी मांगी है।

PunjabKesari

सिंगर मंगली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी करते हुए  लिखा- अनजाने में हुई इस गलती के लिए वे दिल से माफी मांगती हैं। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और इस चूक पर उन्हें गहरा अफसोस है। गाने के विवादास्पद हिस्सों में सुधार कर लिया गया है। एडिटेड वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा। 

 

इसके साथ ही मंगली ने म्यूजिक डायरेक्टर और टीम का सपोर्ट के लिए आभार भी जताया। साथ ही अपनी माफी वाली पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स ऑफ कर दिए गए हैं।

बता दें, गाने सरके चुनर तेरी सरके के हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सभी वर्जन प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News