लंदन में भयानक हादसे का शिकार हुए मशहूर सिंगर मनजीत सिंह, अस्पताल में भर्ती
Sunday, Mar 01, 2026-03:11 PM (IST)
मुंबई. मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मनजीत सिंह राल को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आ रही है। मनजीत सिंह लंदन में एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनजीत को हादसे के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि सिंगर को कहां चोट आई है। लेकिन, इस हादसे के कारण उनकी मुंबई यात्रा रद्द हो गई है।

'स्वैग मेरा देसी' और 'लाल घाघरा' जैसे हिट गाने देने वाले मनजीत सिंह कल मुंबई में ज़ी सिने अवार्ड्स 2026 में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वो हादसे का शिकार हो गए, जिससे उनका मुंबई आना कैंसिल हो गया।
बता दें, ब्रैडफोर्ड में जन्मे मनजीत सिंह राल ने आरडीबी (रिदम, ढोल, बेस)की शुरुआत अपने भाइयों कुली (कुलदीप राल) और सुरजीत सिंह के साथ मिलकर की थी। इससे पहले शुरुआती दौर में वह गुरुद्वारों में परफॉर्म करते थे। फिर इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक को साथ मिलाकर अलग पहचान बनाई और प्रवासी संगीत की एक नई परिभाषा दी।
