उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे सिंगर नितिन मुकेश के छोटे बेटे नमन, सामने आईं फोटोज

Thursday, Nov 14, 2024-03:41 PM (IST)

मुंबई. मशहूर बॉलीवुड सिंगर नितिन मुकेश के घर में खुशियों का माहौल है। सिंगर के छोटे बेटे नमन नितिन मुकेश गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए हैं। नमन ने उदयपुर के हवाला स्थित एक फाइव स्टार होटल में अपने सपनों की राजकुमारी त्रिशोना सोनी से शादी रचाई है। शादी समारोह तीन दिनों तक चला, जिसमें नितिन मुकेश का पूरा परिवार, रिश्तेदार और सिर्फ दोस्त ही शामिल हुए।

PunjabKesari

कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 10 नवंबर को हुई। पहले दिन वेलकम डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें मेहमानों का पारंपरिक स्वागत हुआ।  11 नवंबर को मेहंदी और संगीत समारोह हुआ। 12 नवंबर को दोपहर में लाइव डीजे का आयोजन हुआ और फूलों की हल्दी रस्म पूरी की गई। फिर इसी शाम नमन ने त्रिशोना संग सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। वेडिंग वेन्यू पारंपरिक राजस्थानी थीम पर सजा था।  

PunjabKesari


इसके बाद 13 नवंबर को परिवार डबोक स्थित एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ और बहू को लेकर घर आया।


  
उदयपुर बॉलीवुड में पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। इस साल उदयपुर में यह तीसरी बॉलीवुड डेस्टिनेशन वेडिंग थी। जनवरी में आमिर खान की बेटी इरा खान और सनी देओल की भांजी ने भी इसी शहर में शादी की थी। 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News