''सिंघम अगेन'' का ट्रेलर लाॅन्च:धर्मपत्नी के हद से ज्यादा दीवाने हैं रणवीर सिंह,स्टेज पर चढ़कर उतारी दीपिका पादुकोण की नजर

Monday, Oct 07, 2024-02:56 PM (IST)

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्मी जगत की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से जाना जाता है। रणवीर अपनी बाइको यानि धर्मपत्नी दीपिका से कितना प्यार करते हैं ये तो जग जाहिर है। कोई इवेंट हो या इंटरव्यू रणवीर हमेशा ही दीपिका से अपने प्यार का इजहार कर ही देते हैं।

PunjabKesari

वहीं अब एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के लिए अपने प्यार को जाहिर किया। मौका था 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लाॅन्च का। फिल्म के ट्रेलर लाॅन्च से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर दीपिका की नजर उतारते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

वीडियो में आप देख सकते हैं किरणवीर सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे उनकी नजर दीवार पर लगी पोस्टर में रिवॉल्वर तानी दीपिका पादुकोण पर पड़ी।

PunjabKesari

एक्टर ने पहले उंगलियों से बंदूक का निशाना बनाया और फिर उन्हें प्रणाम करते नजर आए। इसके बाद वीडियो में रणवीर सिंह दीपिका की नजर उतारते दिख रहे हैं। अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले रणवीर ने यहां भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि ये फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर 2024 को रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म का क्लैश इस साल की दूसरी मोस्ट अवेटेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' से होने जा रही है। ऐसे में ये देखना मजेदार होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसका पलरा भारी होता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News