ब्रोकन इंग्लिश फेम फेमस पॉपस्टार मैरिएन का निधन, 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

Friday, Jan 31, 2025-11:18 AM (IST)

लंदन: ब्रिटिश पॉप स्टार मैरिएन फेथफुल का निधन हो गया है। उन्होंने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली।वे अपने अनोखे संगीत और आवाज के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपना दम गुरुवार को लंदन में तोड़ा जिसकी पुष्टि उनकी म्यूजिक प्रमोशन कंपनी रिपब्लिक मीडिया ने की।  उनकी मौत से उनके परिवार और फैंस के बिच शोक की लहर छाई हुई है।

PunjabKesari

 

 

मैरिएन फेथफुल के कंपनी के प्रवक्ता ने बयान देते हुए कहा-'हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एक्ट्रेस मैरिएन फेथफुल का निधन हो गया है। उन्होंने लंदन में अपने परिवार के बीच शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।'

 

PunjabKesari

मैरिएन फेथफुल का एल्बम ब्रोकन इंग्लिश बहुत काफी फेमस है।उन्होंने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए और संगीत जगत में खास पहचान बनाई।  मिक जैगर के साथ रिलेशन में रहने के कारण मैरिएन फेथफुल काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्हें लाइफ में नशे की लत, स्ट्रगल भरी लाइफ और पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलें रही हैं। इसके वाबजूद उन्होंने कभी भी अपने टैलेंट को नहीं छोड़ा। साल 1979 में उनका एल्बम ब्रोकन इंग्लिश आज भी उनकी सबसे फेमस वर्क में गिना जाता है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News