वरमाला में Naga-Sobhita की मस्ती, देखें बिछिया से मंगलसूत्र रस्म तक की फोटोज
Monday, Dec 09, 2024-02:38 PM (IST)
मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के तीन साल बाद नागा चैतन्य की लाइफ में प्यार की एंट्री हुई। नागा चैतन्य का दिल एक्टरेस शोभिता धुलिपाला के लिए धड़का। दोनों ने अपनी डेटिंग दुनिया से छुपाकर रखी थी, लेकिन इसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर लिया था।

2 साल की डेटिंग के बाद नागा ने 4 दिसंबर को शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाई। दोनों ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में परिवार और दोस्तों के शादी रचाई थी। उनकी शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। अब नई दुल्हनिया शोभिता ने शादी के 4 दिन बाद अनसीन वेडिंग फोटोज शेयर की हैं।

पहली फोटो दिल छू लेने वाली है जिसमें दुल्हन अपने दूल्हेराजा के चेहरे पर कुछ लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ही प्यार से मुस्कुरा रहे हैं।

एक तस्वीर में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाल हवन करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर मंगलसूत्र रस्म की है जिसमें दुल्हन अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट कर रही हैं।

एक और तस्वीर शादी की रस्मों से जुड़ी है। दोनों वरमाला के वक्त मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। नागा चैतन्य वरमाला न पहना पाएं, इसके लिए शोभिता लेट जाती हैं।

एक फोटो में उनके ऊपर चावल उड़ेला जा रहा है।

एक तस्वीर में शोभिता धुलिपाल को बिछिया पहनाया जा रहा है, जबकि एक में वह इमोशनल होकर बैठी हुई दिख रही हैं।

शोभिता और चैतन्य एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं।

चैतन्य और शोभिता को आसमान की ओर देखते हुए देखा जा सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
इन्हें जन्म कौन दे रहा है ? Gen Z की रील देख उल्टी आती है ... प्रदर्शनकारियों पर भड़की Kangana Ranaut
