सोनाक्षी-जहीर ने फैंस को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, रेड एंड व्हाइट आउटफिट में Christmas ट्री के पास दिए क्यूट पोज

Thursday, Dec 25, 2025-01:29 PM (IST)

मुंबई. 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। देश-विदेश में लोग इस फेस्टिवल को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आ रहे। कोई अपने घर पर क्रिसमस ट्री सजा रहा है तो कोई सांटा बन खुशियां बांट रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने ही अंदाज में क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है।

PunjabKesari


जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सोनाक्षी सिन्हा संग कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा-आपको क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ…

PunjabKesari


इन तस्वीरों में सोनाक्षी-जहीर क्रिसमस वाइब देते नजर रहे हैं। उन्होंने घर पर क्रिसमस ट्री सजाया है, जिसके पास कपल क्यूट पोज देता नजर आ रहा है। इस दौरान जहां सोनाक्षी व्हाइट टॉप में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, जहीर रेड शर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने फरीदन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बहुत सराहा। इसके अलावा, उन्होंने 'ककुड़ा' नामक फिल्म भी की थी। अब उनकी आगामी फिल्म '2025 टाइटल' पोस्ट प्रोडक्शन में है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News