Photos: सोनाक्षी ने पति जहीर संग न्यूयॉर्क में लहराया देश भक्ति का परचम,  इंडिया डे परेड में शामिल हुआ कपल

Friday, Sep 06, 2024-04:23 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा प्यार जहीर इकबाल संग शादी के बाद सुहाने पलों को एंजॉय कर रही हैं। दोनों एक साथ घुमते फिरते और खूबसूरत पलों को संजोते नजर आ रहे हैं। इन दिनो जहीर और सोनाक्षी न्यूयॉर्क में हैं, जहां दोनों ने इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया। इस परेड की तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल इंडिया डे परेड में देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपने हाथ में देश का तिरंगा लिया हुआ है और जहीर ने अपने कुर्ते पर तिरंगे का टैग लगाया हुआ है। दोनों के कपड़ें भी देश भक्ति की भावना को झलका रहे हैं। जहां सोनाक्षी इस दौरान व्हाइट अनारकली सूट के साथ ओरेंज दुपट्टा लिए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

वहीं, जहीर भी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसके ऊपर उन्होंने तिरंगे रंग के डॉट्स वाली ब्लेजर पहन रखी है।

PunjabKesari

एक साथ कपल का की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं। दोनों परेड के दौरान लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं और कभी हाथों में थामें तो कभी हाथ जोड़ कर पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने स्टेज पर साथ में डांस भी किया।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा-इस साल न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना और विविधता में एकता का जश्न मनाना एक सम्मान की बात थी! @federationofindianassociations द्वारा शानदार तरीके से आयोजित, @iamzahero और मुझे वहाँ लाने के लिए धन्यवाद 🧡🤍💚

PunjabKesari


फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही फिल्म 'ककुड़ा' में देखा गया था। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News