जिसे इतने अरमानों से खरीदा था, अब वही घर बेच रहीं Sonakshi Sinha, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?

Wednesday, Aug 21, 2024-02:45 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद अक्सर चर्चा में रहती हैं।  एक्ट्रेस ने इसी साल 23 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी ने जिस बंगले में शादी रचाई थी, उसे अब वह बेचना चाहती हैं। यह खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस कि मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि वो अपने आलीशान बंगले को क्यों बेचना चाहती हैं।
 
अपने पेरेंट्स का घर छोड़ने के बाद सोनाक्षी इसी घर में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में रह रही थीं, लेकिन अब ये बिकने के लिए तैयार है। एक रियल स्टेट इंस्टाग्राम ने इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने वीडियो देखकर तुरंत इसे पहचान लिया और कमेंट्स करने लग गए।

View this post on Instagram

A post shared by The Property Store (@thepropertystore)

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “वह सोनाक्षी सिन्हा का घर है..इतनी जल्दी बाहर जा रही हैं।” दूसरे ने कहा, “सोनाक्षी सिन्हा ने ये घर कुछ समय पहले ही खरीदा था। इसके अलावा इस वीडियो पर सोनाक्षी के दोस्त और हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने भी कमेंट किया है। साकिब ने लिखा- इस बिल्डिंग को मैं जानता हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने ये घर शादी से कुछ महीनों पहले ही खरीदा था और फैंस को हाउस टूर भी करवाया था।  


एक रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने सितंबर 2023 में बांद्रा रिक्लेमेशन, बांद्रा वेस्ट में 81 ऑरेटे की 26वीं मंजिल पर यह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। उनकी मां पूनम सिन्हा ने जो एग्रीमेंट साइन किया था, जिसकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। ये एक सी फेसिंग अपार्टमेंट है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News