काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं सोनल चौहान, सादगी भरे लुक में भगवान की भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस
Wednesday, Mar 25, 2026-04:17 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों मायानगरी की भाग दौड़ से दूर धार्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। हाल ही में वह नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें उन्होंनने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

मंदिर परिसर में सोनल चौहान बेहद सादगी और श्रद्धा से भरे अंदाज में नजर आईं। तस्वीरों में उनका आध्यात्मिक रूप साफ झलक रहा है।

उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

अपनी इस यात्रा की तस्वीरें शेयर कर सौनल चौहान ने कैप्शन में लिखा-
कर्ता करे ना कर सके, शिव करे सो होए….
तीन लोक नौ खंड में, महादेव से बड़ा ना कोय….
ॐ नमः शिवाय

शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम मंदिर परिसर में व्हाइट आउटफिट में सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं। वो पूरी तरह भक्ति में डूबी हुई दिख रही हैं। फैंस उनकी इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

‘जन्नत’ से मिली पहचान
काम की बात करें तो सोनल चौहान ने साल 2008 में फिल्म जन्नत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। इस फिल्म ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

