सोनम कपूर के घर गूंजी दूसरे बच्चे की किलकारी, पति आनंद आहूजा संग किया बेबी बॉय का स्वागत
Monday, Mar 30, 2026-09:28 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में खुशखबरी सुनाई है। एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के दूसरे बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने 29 मार्च को फिर से एक बेटे का स्वागत किया। ऐसे में ये कपल अब दो बेटों का पेरेंट्स बन गया है। इस गुड न्यूज के सामने आते ही सोनम और आनंद को लगाता फैंस और सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं।
दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। कपल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर साझा नोट शेयर किया, जिसमें लिखा है- "बेहद शुक्रगुजारी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी सबसे खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं।"

नोट में आगे लिखा- "वायु अपने छोटे भाई का वेलकम करके बहुत खुश है, और हम इस अनमोल नई ज़िंदगी के लिए खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है। सोनम और आनंद चार लोगों के परिवार के तौर पर अपनी ज़िंदगी का यह खूबसूरत नया सफ़र शुरू करने के लिए बहुत शुक्रगुज़ार हैं।"

कपल का ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया और इस पर बधाइयों का तांता लग गया।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी और फैमिली
बता दें, सोनम कपूर 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी औस साल 2022 में पहले बच्चे यानी बेटे वायु का स्वागत किया था। वायु के जन्म के 4 साल बाद अब ये कपल दूसरे बच्चे का पेरेंट्स बन गया है। दो बेटों का स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
