दूसरी बार नाना बने अनिल कपूर ने जाहिर की अपनी खुशी, कहा- ''मेरा दिल और भी बड़ा हो गया''
Monday, Mar 30, 2026-02:08 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों न भाई..एक्टर दूसरी बार नाना जो बन गए हैं। हाल ही में उनकी बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में अनिल कपूर दूसरी नाना बनने से खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है और बेटी-दामाद को बधाई दी है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे की किलकारी गूंजी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी थी। वहीं, अब बेटी-दामाद के बाद अनिल कपूर ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी बयां की है।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-और बस यूं ही... मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे-मुन्ने; तुम्हें अभी से ही बहुत-बहुत प्यार मिल रहा है।
अनिल कपूर ने अपने बड़े नाती वायु के लिए भी खास मैसेज लिखा। उन्होंने कहा- वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो... और मुझे पता है कि तुम एक बेहतरीन भाई बनोगे। धन्यवाद, सोनम और आनंद... नाना का दिल खुशी से भर गया है। इस दीवानगी भरी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। मेरे बच्चे-प्यार से भरी एक पूरी ज़िंदगी में तुम्हारा स्वागत है।

बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का 2022 में स्वागत किया था। नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फरवरी 2026 में उनका बेबी शॉवर भी हुआ था। अब दूसरे बेटे के आगमन के साथ कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस खबर से काफी उत्साहित हैं।
