''एक खास लड़की को..आलिया भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान ने खोला दिल, बात-बात पर दी लाडली को दुआ

Monday, Mar 16, 2026-10:20 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं, एक्ट्रेस की फैमिली ने भी उनके दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मां सोनी राजदान ने आलिया भट्ट के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

SaveClip


सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आलिया भट्ट की कई गॉर्जियस तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- एक बहुत ही खास लड़की को, हमारी प्यारी बेटी को, हमारी जान को- जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तुम सबसे ज़्यादा दरियादिल, दयालु और प्यार करने वाली इंसान हो और हमेशा से ऐसी ही रही हो।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

कहते हैं कि ज़िंदगी में हमें वही मिलता है जो हम दूसरों को देते हैं। दुआ है कि तुम्हें वह सारी अच्छाई और उससे भी कहीं ज़्यादा बदले में मिले। दुआ है कि तुम अपनी गर्मजोशी और अपनी खूबसूरत रूह से हमें, और हर उस इंसान को जिसकी ज़िंदगी को तुम छूती हो, हमेशा प्रेरित करती रहो और दुआ है कि तुम्हारा अपनापन और चाहने वालों का दायरा हमेशा बढ़ता रहे। तुम्हें चाँद-तारों तक और वहाँ से वापस आने जितना प्यार करते हैं…

SaveClip

 

बेटी आलिया के लिए सोनी राजदान के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
 
आलिया का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News