कार्तिक आर्यन की एक्ट्रेस की हॉटनेस देख छूट जाएंगे पसीने, सेट से सामने आई ऐसी तस्वीरें
Wednesday, Apr 17, 2019-05:57 PM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सोनाली सहगल की कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सोनाली इन दिनों एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग में बिजी है। इसी गाने की शूटिंग के सेट से उनकी ग्लैमरस फोटोज सामने आई है।

इन तस्वीरों में सोनाली की हॉट अदाएं देख उनके फैंस की सांसे थम जाएंगी। लुक की बात करें तो इस समय सोनाली ने रेड कलर की आइम सॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। इसमें वह बोल्ड पोज देती नजर आ रही है।

बता दें कि सोनाली ने कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाली ने 'प्यार का पंचनामा' के दोनों पार्ट्स के बाद निर्देशक लव रंजन की ही फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी कैमियो करती नजर आई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली जल्द ही फिल्म 'सेटर्स' में नजर आएंगी। सोनाली की ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है।

फिल्म में लीड स्टार हैं आफताब शिवदासानी तो एक्ट्रेस हैं इशिता दत्ता। इस फिल्म में सोनाली एक आइटम सॉन्ग करती दिखेंगी।

