इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की कही बात
Thursday, Mar 05, 2026-12:18 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद करने को बेताब रहते हैं। कोरोना काल में जिस तरह एक्टर ने दिल खोलकर मदद की, लोग उन्हें मसीहा कहने लग गए। वहीं, अब सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों की मदद करने का फैसला किया है। एक्टर ने इजराइल-ईरान युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे मजबूर लोगों के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की बात कही है।

सोनू सूद ने हाल ही में फैसला किया कि वो बिना किसी शर्त और पैसे के उन सभी लोगों की मदद करेंगे, जिनके पास उन हालातों में रहने के लिए सुरक्षित आवास नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जो लोग दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
एक्टर ने लोगों से अपील की कि अगर आप या आपके किसी परिचित के पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग सोनू सूद के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं और उन्हें देश का रियल हीरो बता रहे हैं।
बता दें, इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव को जेल से बाहर निकालने सपोर्ट में आवाज उठाई थी और अन्य लोगों से भी उनकी मदद के लिए आगे आने को कहा था।
