Bollywood Gossip: 'सोनू' ने उड़ाई TMKOC की धज्जियां...प्यार की तलाश में डेटिंग एप पर पहुंचे ऋतिक, आदित्य और अर्जुन

Friday, Sep 27, 2024-07:04 PM (IST)

मुंबई:  मनोरंजन जगत में सितंबर महीने का 27वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो चिंता ना करें 'बाॅलीवुड पंजाब केसरी' की टीम आपके लिए मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें लेकर आईं तो चलिए डालते हैं उन पर एक नजर...

एक्टर मोहन बाबू का करीबी ही निकला चोर

 

'शाकुंतलम' एक्टर मोहन बाबू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उनके घर  10 लाख की चोरी हुई है। इस आरोप में उनके नौकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 26 सितंबर को यह जानकारी दी। 

 

'तारक मेहता...' के मेकर्स ने 'सोनू' को भेजा लीगल नोटिस

 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। इस शो के कई किरदार ऐसे हैं जो सालों से इस शो का हिस्सा हैं जो अब एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। इस शो ने नए चेहरे को पहचान दी है। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई इस शो को देखता है, लेकिन बीते 2 सालों से शो किसी ना किसी दांव पेंच में फंस ही जाता है लेकिन इस बार शो नहीं बल्कि शो का एक पॉपुलर किरदार बुरा फंस गया है।


फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रही थीं पोर्न स्टार, हुईं गिरफ्तार

 महाराष्ट्र के उल्सानगर पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है।रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है। इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

काव्या के बाद अब 'छोटी अन्नू' भी छोड़ रही हैं 'अनुपमा'!

 

टीवी का पाॅपुलर शो 'अनुपमा' इस समय खूब खबरों में बना है। जहां एक तरह TV TRP लिस्ट में शो  नंबर वन पर हैं। वहीं दूसरी तरफ शो के स्टार एक के बाद एक इसे छोड़ कर जा रहे हैं। अब 'अनुपमा' को एक और बड़ा झटका लगा है। इस शो से एक और किरदार जा रहा है।मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे के छोड़ने के बाद अब औरा भटनार ने भी इस शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

 

 

TMKOC: पैनिक अटैक आए, नहीं मिली 21 लाख की फीस...जाते-जाते असित मोदी का कच्चा-चिट्ठा खोल गई 'सोनू'

 

 टीवी का पाॅपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में इस शो से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। खबर थी कि शो के मेकर्स ने सोनू उर्फ एक्ट्रेस पलक सिंधवानी को लीगल नोटिस भेजा है। वहीं अब इस नोटिस पर पलक का रिएक्शन सामने आया है। इसके साथ ही बताया जा 30 सितंबर सेट पर उनका आखिरी दिन है। इतना ही नहीं उन्होंने शो से जाते-जाते मेकर्स की पोल खोल दी।

 

विवादों में फंसी आज की रात सॉन्ग फेम तमन्ना भाटिया, अवैध आईपीएल स्ट्रीमिंग मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब


'स्त्री 2' के गाने आज की रात सॉन्ग फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कानूनी विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र की साइबर सेल ने तमन्ना भाटिया को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्ट्रेस को अवैध स्ट्रीमिंग आईपीएल 2023 से जुड़े एक मामले में यह समन जारी किया है। ये मामला फेयर प्ले एप का है। जिसकी वजह से वायकॉम 18 को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। अब इसी मामले में तमन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

 

'अमेरिका नहीं इंडिया में कराओ अपना इलाज' ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान को महिमा ने दी ऐसी सलाह

 

एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ने सितंबर 2024 में खुलासा किया था कि वह कैंसर से लड़ रही हैं। अपनी कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बीच हिना को कई और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।जिम जाने से लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करने तक हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई जीतने की पूरी कोशिश कर रही है। कैंसर से जूझ रहीं हिना से मिलने एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी पहुंची थी।

 

प्रीति झंगियानी के पति प्रवीन डबास को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर आने की जानकारी देते हुए बोले-आशा है जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा' 


सीरियल मोहब्बतें फेम प्रीति झंगियानी के पति परवीन डबास का  21 सितंबर, 2024 की सुबह भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार इलाज के बाद आज एक्टर को होली फैमली अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्सीडेंट के करीब 6 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज प्रवीन डब्बास को छुट्टी मिल गई है और वो अब घर पर रिकवरी कर रहे हैं।


सोमी अली ने सोनू निगम को बताया गिरगिट


सलमान खान की एक्ट्रेस सोमी अली अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वो बार बड़े खुलासे कर फैंस को चौंका चुकी हैं। अभ हाल ही में उन्होंने मशहूर सिंगर सोनू निगम को 'सोशियोपैथ' यानि समाज विरोधी और 'गिरगिट' बताया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आरोप लगाया कि गायक सोनू निगम ने उनको ठगा है।

 

प्यार की तलाश में डेटिंग एप पर पहुंचे ऋतिक, आदित्य और अर्जुन


पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स के डेटिंग ऐप प्रोफाइल पर होने की खबरें सामने आ रही हैं,जिसमें ऋतिक रोशन, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के नाम शामिल हैं. हालांकि ये अभी तक कंफर्म नहीं है कि ये खबरें सही हैं कि नहीं। इसी बीच मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने डेटिंग एप प्रोफाइल को लेकर खुलासा किया है और कई सेलेब्स के प्रोफाइल एप पर होने की बात कही है।


कंगना की इमरजेंसी के सपोर्ट में आए सनोज मिश्रा


एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होते होते टल गई। फिल्म के हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पिछले दिनों एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से स्टार्स का सपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। इसी बीच अब निर्देशक सनोज मिश्रा ने कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का सपोर्ट किया है।

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News