साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुरेश संगैया और रीता अंचन का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Saturday, Nov 16, 2024-02:58 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर सुरेश संगैया और कन्नड़ एक्ट्रेस रीता अंचन का निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर दोनों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

सुरेश संगैया का निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुरेश संगैया का शुक्रवार रात चेन्नई में निधन हो गया। वह अपनी फिल्म 'ओरु किदायिन करुणई मनु' के निर्देशन के लिए जाने जाते थे। सिनेमैटोग्राफर सरन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि सुरेश संगैया का निधन पीलिया (liver disease) के कारण हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका लिवर फेल हो गया था और इसी वजह से उनका निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनके लिए यह बहुत कठिन समय है। उनके निधन से उनके फैंस और सिनेमा इंडस्ट्री के लोग बेहद दुखी हैं।

रीता अंचन का निधन

साथ ही, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रीता अंचन का भी निधन हो गया है। उन्होंने 'पारसंगदा गेंडेथिम्मा' जैसी फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचान बनाई थी। 13 नवंबर 2024 को उनका निधन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीता अंचन कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और दवाइयों का सेवन कर रही थीं। उनका निधन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। फिल्ममेकर रघुराम डीपी ने रीता अंचन की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

सुरेश संगैया और रीता अंचन के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उनके फैंस उन्हें याद करेंगे। दोनों ही सितारे सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके थे, और उनके बिना यह इंडस्ट्री कभी पूरी नहीं होगी।

 


News Editor

Rahul Rana

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News