Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार के फैंस को झटका, 37 की उम्र में हुआ निधन
Wednesday, Feb 25, 2026-06:00 PM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो महज 37 की उम्र इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मयंक पवार के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
मयंक पवार के निधन की जानकारी उनकी टीम ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दी। मयंक की फोटो शेयर कर लिखा गया-एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर, और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कृपया हमारे साथ प्रार्थना और याद में शामिल हों। ओम शांति.
शेयर की गई फोटो में मयंक के जन्म और निधन की डेट को भी दर्शाया गया है। यानी उनका निधन 23 फरवरी को हुआ है।
मयंक की प्रार्थना सभा आज यानी 25 फरवरी को शाम 5 बजे से 6 बजे तक संगम पार्क, राणा प्रताप बाग स्थित वाल्मीकि मंदिर में रखी गई है, जिसमें सभी को शामिल होने का आग्रह किया गया है।
फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर मयंक के निधन पर दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
बता दें, मयंक पवार ‘स्प्लिट्सविला 7’ के कंटेस्टेंट होने के साथ 6 बार मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं। इसके अलावा मयंक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे।
