‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार बनीं कॉम्बैट एडवाइजर

Monday, Sep 07, 2026-04:15 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू मिशनों में से एक पर आधारित है। इसे नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फ़िल्ममेकर विष्णु मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसे श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म की कहानी 2022 के रशिया-यूक्रेन वॉर के बैकड्रॉप पर सेट है।

फ़िल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और मेकर्स प्रोजेक्ट को और ज़्यादा स्केल देने के लिए टैलेंटेड टीम को साथ ला रहे हैं। फिल्म को और रियल बनाते हुए, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार बतौर मिलिट्री एडवाइज़र प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, जो कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंसेज़ में अपनी एक्सपर्टीज़ लेकर आ रही हैं। उनकी मौजूदगी से एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशंस में ज़्यादा रियलिज़्म आने की उम्मीद है, जो एक हाई-स्टेक्स रेस्क्यू मिशन वाली फ़िल्म को  और मज़बूत बनाएगी।

2022 के रशिया-यूक्रेन वॉर के बैकड्रॉप पर सेट यह फ़िल्म भारत के यूक्रेन में फंसे हुए लोगों में सबसे ज्यादा छात्र और कुछ वहां रहने वाले लोग थे और उन्हीं की वापसी के लिए इस अभियान को चलाया गया था। यह फिल्म एक ऐसी शानदार कहानी है, जो दर्शकों को भारत द्वारा किए गए एक अहम मिशन से रूबरू कराएगी। यह विदेशी धरती पर किया गया एक सफल मिशन है, जिसे ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा किया गया।

PunjabKesari

इस प्रोजेक्ट को सबसे खास बनाती है फिल्म मेकिंग से जुड़ी एक बहुत टैलेंटेड टीम। फिल्म की टेक्निकल क्रू की बात करे तो इसमें 'पुष्पा 1' और 'पुष्पा 2' के लिए जाने जानें वाले सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक शामिल हैं। वहीं, 'गोट', 'मेयाझगन', 'अमरन' और 'कथनार' जैसी फिल्मों पर काम कर चुके राजीवन प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में प्रोजेक्ट में जुड़े हैं। जबकि एक्शन को अलग लेवल पर लाकर जाने के लिए एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह जुड़े हैं, जिन्होंने सुपर हिट फिल्म्स 'धुरंधर' और 'किल' के एक्शन को डायरेक्ट किया है।

फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' को गोकुलम गोपालन द्वारा श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में हैं, जबकि अन्य कलाकारों की बात करें तो अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और पार्थिबन भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सुपरहिट पैन-इंडियन फिल्म 'धुरंधर' में जबरदस्त म्यूजिक का तड़का लगाने वाले म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव अब 'ऑपरेशन गंगा' का म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं।

क्रू में एडिटर शमीर मोहम्मद, साउंड डिज़ाइनर बिश्वदीप चटर्जी, जो 'धुरंधर', 'उरी' और '3 इडियट्स' और 'पद्मावत' के लिए जाने जाते हैं, VFX सुपरवाइज़र के. वी. संजीत, जो 'कांतारा' के लिए जाने जाते हैं, मिलिट्री एडवाइज़र स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार, जो 'सफ़ेद सागर', 'बॉर्डर 2', और 'फाइटर' के लिए जानी जाती हैं भी शामिल हैं। लोका कॉस्ट्यूम डायरेक्टर मेल्वी जे, मेकअप आर्टिस्ट रोनेक्स ज़ेवियर, और प्रोडक्शन कंट्रोलर रिन्नी दिवाकर भी टीम का हिस्सा हैं। फ़िल्म का प्रोडक्शन गोकुलम गोपालन कर रहे हैं, जिसमें बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर्स के तौर पर और कृष्णमूर्ति एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News