Squid Game Season 3 : शुरू होने जा रहा है मौत का खूनी खेल,नोट कर लें कब और कितने बजे रिलीज होगा
Thursday, Jun 26, 2025-03:39 PM (IST)

मुंबई: साउथ कोरियन डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा 'Squid Game' के सभी सीजन को फैंस ने बेहद पसंद किया है। वहीं अब आप एक बार फिर रेड लाइट, ग्रीन लाइट की दहला देने वाली दुनिया में वापस कदम रखने के लिए तैयार हो जाइए।
जी हां, स्क्विड गेम अपने एक आखिरी, क्रूर दौर के साथ वापस आ रही है तीसरा सीजन एक बार फिर मौत के खूनी खेल के साथ कमबैक कर रहा है। कोरियाई ड्रामा का सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून को स्ट्रीम होगा. ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने पोस्ट कर इसकी अनाउंसमेंट की है। एक्स पर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा-'गुड लुक्स, गुड लुक्स एंड गुड लुक्स (मार सकता है), स्किवड गेम सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून से देखें।'
Good looks, good looks, and good looks (can kill) ✨👀
— Netflix India (@NetflixIndia) June 25, 2025
Watch Squid Game Season 3, out 27 June, only on Netflix. pic.twitter.com/MA7LThTqE0
इंडिया में स्क्वीड गेम सीजन 3 को नेटफ्लिक्स पर दोपहर 12:30 बजे से एंजॉय किया जा सकेगा। इसके सभी छह एपिसोड एक साथ स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल होंगे जिससे फैंस को एक ही बार में पूरा फिनाले देखने का मौका मिलेगा।
Squid Game Season 1
नेटफ्लिक्स की बेहद पॉपुलर कोरियाई सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज स्क्विड गेम का पहला सीजन 2021 में आया था।इस सीरीज ने दुनियाभर के दर्शकों को हिलाकर रख दिया था। इस सीरीज की कहानी कर्ज में फंसे लोगों को पैसों का लोभ देकर उनके साथ खूनी खेल पर बेस्ड है। इस खेल में जो जितेगा उसे करोड़ों का इनाम मिलेगा लेकिन हारने वाले की मौत निश्चित है।सियोंग गी-हुन, यानी प्लेयर 456 ने न सिर्फ खेल जीता, बल्कि दर्शकों के दिल भी जीते। लेकिन क्या जीत के बाद उसकी जिंदगी बदली? वो कभी सामान्य जीवन जी पाएगा? स्क्विड गेम का सीजन 1 हमें इन सवालों के साथ छोड़ गया था।
Squid Game Season 2
3 साल के लंबे इंतजार के बाद 2024 में आया Squid Game Season 2. 26 दिसंबर को रिलीज हुए इस सीजन में हमने देखा कि सीजन-1 वीनर गी-हुन ने अमेरिका जानें का प्लान छोड़ दिया और इस खूनी खेल को खत्म करने की ठानी। गेम में एंट्री करने के बाद नए खिलाड़ियों, नए ट्विस्ट्स और फ्रंट मैन की चालाकी ने उसे और उलझा दिया। जुन-हो की वापसी और गी-हुन के दोस्त की मौत ने कहानी को और गहरा कर दिया।
Squid Game Season 3
इस बार गी-हुन का मिशन पहले से अधिक खतरनाक होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो फ्रंट मैन को रोक पाएगा? क्या वो इस खेल को हमेशा के लिए खत्म कर देगा? या फिर ये खेल उसकी आखिरी सांस तक चलेगा?