श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने वाला लेप, जिसका वर्णन मिलता है भारत की पौराणिक ग्रंथों में

Friday, Mar 30, 2018-11:35 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी के निधन के 70 घंटे के बाद लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उनका शव मुंबई लाया गया। उनके शव को भारत लाने के लिए पहले दुबई में एम्बामिंग की लंबी प्रक्रिया चली, ताकि शव को अंतिम संस्कार तक सलामत रखा जाए। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार से पहले उनको खास प्रकार का कैमिकल लगाया गया था, लेकिन आज हम आपको लेप लगाने की यानि एम्बाममेंट या एम्बामिंग प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। वैसे तो यह एक‍ तरह की केमिकल कोटिंग होती है जो शव को सड़ने या बदबू मारने से कुछ दिनों तक रोकता हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

PunjabKesari

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है शव

एम्बामिंग से शव को अच्छी हालत में रखने के लिए शव पर किस रसायन का कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है, ये जरुरी होता हैं। आम तौर पर जो तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं, उनकी मदद से शव को तीन दिन से लेकर तीन महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

PunjabKesari

बिना एम्‍बामिंग के क्‍या

मुत्‍यु के बाद शव से अलग-अलग तरह की गैसें निकलती हैं, बैक्टीरिया का संक्रमण होता है। शव से मीथेन और हाइड्रोजन सल्फ़ाइड जैसी गैस निकलती हैं जो ना सिर्फ़ विषैली हैं और बदबू भी इन्हीं की वजह से आती है। इसके अलावा जो बैक्टीरिया निकलते हैं, वो दूसरे लोगों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। अगर जब कभी शव को ट्रांसपोर्ट किया जाता है तो बहुत जरुरी होता है कि शव को पहले मेडिकल निगरानी में एम्बामिंग की जाएं।

PunjabKesari

दो तरीकों से होता है शव लेपन विधि

शव के लेपन के दो तरीके प्रचलित हैं। एक आर्टिरियल और दूसरा कैविटी। आर्टिरियल प्रक्रिया के तहत शव से खून को निकालकर कुछ विशेष तरल पदार्थ भरा जाता है। वहीं, कैविटी प्रक्रिया के तहत पेट और सीने के हिस्से को साफ करके उसमें तरल डाला जाता है। शव का लेपन करने से पहले उसे पहले कीटाणुनाशक तरल से धोया जाता है। इसके बाद, शरीर पर मसाज किया जाता है ताकि मृत्यु के बाद शव में आने वाले अकड़न को खत्म किया जा सके।

PunjabKesari

एम्बामिंग मेकअप 

एम्बामिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को कॉस्मेटिक आधार पर तैयार किया जाता है ताकि लोग उसके अंतिम दर्शन कर सकें। इसमें एक बार फिर शव को नहलाया जाता है, कपड़े पहनाए जाते हैं, बाल ठीक किए जाते हैं और मेकअप भी किया जाता है।

PunjabKesari

मिस्‍त्र है बहुत बड़ा उदाहरण 

शव का लेपन मृत्यु के बाद शरीर को सड़ने से बचाने के लिए किया जाता है। इसके कई तरीके हैं, जिनका इंसानी इतिहास में हजारों सालों से इस्तेमाल हो रहा है। मिस्‍त्र की पिरामिड में पाई जाने वाली मम्‍मी (सदियों से ताबूत में गड़े हुए मुर्दे )को शव लेपन विधि या एम्बामिंग के द्वारा केमिकल कोटिंग करके सुरक्षित रखा जाता था ताकि ये शव सालो साल सड़े नहीं और इंफेक्‍शन न फैलाएं। इसलिए हजारों सालों पहले ताबूत में दफन किए गए शव आज भी सुरक्षित मिलते हैं।

PunjabKesari

रामायण में मिलता है उल्‍लेख 

रामायण में भी एम्बामिंग या शव लेपन विधि के बारे में उल्‍लेख मिलता है कि जब राम, सीता और लक्ष्‍मण के साथ अयोध्‍या छोड़ वनवास के लिए निकल जाते हैं तो राजा दशरथ की वियोग में मुत्‍यु हो जाती हैं। उस समय नगर में कोई भी राजा उपस्थित नहीं होता हैं। ऐसे में ऋषि विशिष्‍ट राजकुमार भरत के लौटकर आने और अंतिम संस्‍कार की विधि पूरी करने के तक कड़ाही के तेल से दशरथ के शव पर लेप करके शव को सुरक्षित रखने का फैसला लेते हें।


 


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News