संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर है प्रिया सचदेव का कंट्रोल, करिश्मा के बच्चों को नहीं मिले 1900 करोड़ !

Wednesday, Sep 17, 2025-01:15 PM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद चल रहा है। मामला अब कोर्ट में हैं।प्रिया सचदेव के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि करिश्मा के बच्चों- समायरा और कियान को आर.के. फैमिली ट्रस्ट के जरिए 1900 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं लेकिन अब रिपोर्ट्स कुछ और ही दावा किया जा रहा है।

PunjabKesari

'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह सच नहीं है और करिश्मा कपूर के बच्चों की 1900 करोड़ तक पहुंच नहीं है। वो उन पैसों के एक्सेस नहीं कर सकते। सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि ये रकम सोना कॉमस्टार के शेयरों के मूल्य पर आधारित है और बच्चों को अभी तक वो शेयर नहीं मिले हैं जो अब भी ट्रस्ट के पास हैं। ट्रस्ट के पास मौजूद इन संपत्तियों का नियंत्रण अभी भी प्रिया सचदेव कपूर के पास है और ये बच्चों की पहुंच के बाहर है।

PunjabKesari

इस मामले के हर पहलू पर गौर करते हुए महेश जेठमलानी ने कहा- 'अगर मान भी लें कि पूरी संपत्ति 30 हजार करोड़ की है और बच्चों को कथित तौर पर आर.के. ट्रस्ट से 1900 करोड़ मिल गए हैं फिर भी प्रिया सचदेव कपूर को 28 हजार करोड़ से ज्यादा मिल रहा है। क्या वो उस संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा छोड़ देंगी? इस बात को समझना और स्वीकार करना जरूरी है कि ये मुकदमा बस इतना सुनिश्चित करने के लिए है कि करिश्मा और स्वर्गीय संजय कपूर के दो बच्चों सहित सभी वारिसों को इस संपत्ति में उनका जायज हक मिले।'

PunjabKesari


संजय कपूर की वसीयत उनकी मौत के सात दिन बाद सामने आई, जबकि करिश्मा और उनके बच्चों को भरोसा दिलाया गया था कि ऐसी कोई वसीयत नहीं है। वहीं संजय की मां और प्रिया की सास ने भी उन पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था।अब करिश्मा के बच्चों ने संपत्ति में हिस्सा मांगा है जबकि संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति का पूरा कंट्रोल प्रिया सचदेव के हाथों में हैं। कोर्ट ने करिश्मा के बच्चों की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रिया से संजय कपूर की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा पेश करने को कहा था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News