बेटे करण देओल को लेकर सनी देओल ने कही ये बात

Monday, Sep 02, 2019-02:26 AM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें सनी देओल के बेटे करण ‘पल पल दिल के पास' फिल्म से बड़े पर्दे पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘पल पल दिल के पास' फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक सनी देओल खुद हैं। स्टार का बेटा होने के बावजूद करण को शायद ही कभी हवाई अड्डों या जिम से बाहर निकलते हुए फोटो खिंचवाते देखा गया हो।
PunjabKesari
इस पर देओल ने कहा कि यह देओल विरासत का नतीजा है जो कैमरे के पीछे अभिनय नहीं करने में विश्वास रखता है।
PunjabKesari
सन्नी देओल ने कहा, ‘‘ लोग करण से यह करने, वो करने, फला कार्यक्रम में आने को कहते हैं। यही आज के समय की समस्या है। आप एक वस्तु बन गए हैं। जब एक एक्टर एक अदाकार बनना चाहता है न कि सिर्फ वस्तु तो यह मुश्किल काम है।'' देओल ने कहा कि उन्हें अक्सर हैरानी होती है कि लोग कैसे ‘24 घंटे अभिनय' कर लेते हैं जो उनके लिए मुमकिन नहीं है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘99 फीसदी लोग ऐसा करते हैं और मुझे हैरत होती है कि वे इतनी ऊर्जा लाते कहां से हैं। मैं तो शूटिंग खत्म हो जाने के कुछ देर बाद भी अभिनय नहीं कर पाऊं।'' उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपने लिए बहुत असुरक्षित है। हर कोई चाहता है कि उसे जल्दी से मिले और उससे ज्यादा मिले जितने के वो लायक है।'' 


Pawan Insha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News