पहाड़ों की सैर पर निकले सनी देओल,मां प्रकाश कौर संग बर्फ से खेलते दिखे एक्टर

Tuesday, Sep 17, 2024-11:51 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। सनी देओल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी मां प्रकाश कौर और पापा के साथ छुट्टियां इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वो कभी पहाड़ों में गाड़ी चलाते तो कभी बर्फ से खेलते नजर आ रहे हैं और गर्मागर्म जलेबी खाते नजर आ रहे हैं।  वीडियो में सनी देओल बर्फ से ढके पहाड़ों में गाड़ी चलाते नजर आते हैं। 

PunjabKesari

नजारा बेहद खूबसूरत है। फिर वो झरने के किनारे खड़े नजर आते हैं। पराठा खाते हैं। वॉक भी करते हैं। उनकी मां और धर्मेंद्र की पहली बीवी प्रकाश कौर अपने बेटे संग बर्फ से खेलती नजर आती हैं। सनी घर में खटिया पर आराम फरमाते हैं तो कभी सरसों के खेत में पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपने पापा के साथ गर्मागर्म दूध पिया और जलेबी भी खाई।

PunjabKesari


वीडियो को शेयर कर सनी ने लिखा- 'मेरा मोटिवेशन: जितना संभव हो सके धरती माता के साथ समय बिताएं।' इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने दिल वाला इमोजी बनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी 023 में 'गदर 2' में नजर आए थे। उनके पास 'लाहौर 1947' है। वो 'जट्ट', 'रामायण', 'बॉर्डर 2', 'अपने 2', 'गदर 3' और 'घायल 3' में नजर आएंगे। ये सभी फिल्में साल 2025 से लेकर 2026 में रिलीज होंगी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News