ईरान-इजरायल वॉर के बीच एयरपोर्ट से वापस लौटे सुपरस्टार अजीत कुमार, जानें अब क्या है अपडेट

Monday, Mar 02, 2026-05:03 PM (IST)

मुंबई. मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब आम नागरिकों के साथ-साथ भारतीय हस्तियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच खबर सामने आई कि तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार दुबई में हैं। उड़ानों में रुकावट के कारण वे भारत नहीं लौट पाए हैं। इस खबर के बाद उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है।

 
अजित कुमार के मैनेजर ने 1 मार्च को मीडिया से बातचीत में उनकी स्थिति स्पष्ट की। उनके अनुसार, एक्टर को निर्धारित कार्यक्रम के तहत दुबई से रवाना होना था, लेकिन अचानक बदले हालातों के कारण उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।

 

मैनेजर ने यह भी बताया कि अजित पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या मार्ग बदल दिया है। क्षेत्र में संभावित सैन्य कार्रवाई और जवाबी कदमों की आशंका के चलते अनिश्चितता बनी हुई है।

दुबई एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी जा सकती है। यात्रियों की लंबी कतारें और फ्लाइट कैंसिलेशन की घोषणाएं स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं।

 
दुबई में क्यों रह रहे थे अजित?

अजित कुमार का दुबई में होने की वजह उनके मोटरस्पोर्ट्स प्रेम से जुड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मी हलचल से दूर रहने और रेसिंग के प्रति अपने जुनून को समय देने के लिए उन्होंने दुबई को चुना। दुनिया के कई प्रमुख रेसिंग सर्किट्स वहां मौजूद हैं, जिससे उन्हें अभ्यास और निजी समय दोनों मिल पाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया था कि वह वहां सामान्य जीवन जीना पसंद करते हैं और भीड़भाड़ से दूर रहकर सादगी से समय बिताते हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News